योगराज शर्मा इन दिनों ए2जेड न्यूज चैनल में कार्यरत हैं. देर से मिली जानकारी के मुताबिक चार महीने पहले ही योगराज ने ए2जेड न्यूज चैनल ज्वाइन कर लिया. वे कई न्यूज चैनलों और अखबारों में काम कर चुके हैं. इंडिया न्यूज हरियाणा से इस्तीफा देने के बाद योगराज ने अखबार शुरू किया, न्यूज पोर्टल लांच किए और अपना मीडिया स्कूल शुरू किया. इस बीच ए2जेड मैनेजमेंट की तरफ से प्रस्ताव मिलने के बाद उन्होंने ए2जेड न्यूज चैनल में रीजनल हेड के पद पर ज्वाइन कर लिया.
उधर, ए2जेड न्यूज चैनल से ही सूचना है कि सीनियर करेस्पांडेंट संजय दीक्षित एक एक्टूबर से छुट्टी पर चल रहे हैं. उनके लंबी छुट्टी पर जाने के कारण कई तरह की चर्चाएं हैं. सूत्रों का कहना है कि संजय प्रबंधन के रवैये से खफा होकर छुट्टी पर हैं.
देहरादून से खबर है कि सलीम सैफी ने मुंसिफ टीवी में एक्जीक्यूटिव एडिटर (यूपी-उत्तराखंड) के बतौर नई पारी की शुरुआत की है. सलीम सैफी कई न्यूज चैनलों के लिए वेस्ट यूपी और उत्तराखंड प्रभारी के रूप में काम कर चुके हैं. मुंसिफ टीवी का मुख्यालय हैदराबाद में है. दैनिक जागरण से मिली एक सूचना के मुताबिक कामता प्रसाद ने दैनिक जागरण, हिसार में ज्वाइन किया है. वे इसके पहले पायनियर हिंदी, लखनऊ में कार्यरत थे.





