चित्रकूट : बीते 19 जून को शहर में आये प्रदेश के मुखिया अखिलेश यादव का चित्रकूट जिले में लैपटॉप वितरण करना यहाँ के पत्रकारों को ही पड़ा भारी। लैपटॉप वितरण के बाद जिस वक़्त सीएम अखिलेश यादव पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे, उस दौरान कुछ पत्रकारों ने जिले के कामचोर अधिकारियों की शिकायत की। उधर, 19 जून को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के हाथों उन स्थानों का फिर लोकार्पण कर दिया जिनका लोकार्पण पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अपने कार्यकाल में सन 2011 में कर दिया था।
इस समाचार को कुछ पत्रकारों ने विधिवत रूप से प्रकाशित किया। उस बात से नाराज़ चित्रकूट के जिलाधिकारी डा बलकार सिंह ने अपना गुस्सा मीडिया पर उतार दिया। जिलाधिकारी ने कुछ चुनिन्दा बड़े समाचार पत्रों को गोपनीय तौर पर सरकारी विज्ञप्ति और सरकारी विज्ञापनो पर रोक लगा दी। बहती गंगा में हाथ डीएम के करीबी कुछ पत्रकारों ने धोया। इन दिनों उनके समाचार पत्रों में सरकारी लाटरी लग गई है। सारा का सारा सरकारी विज्ञापन उन समाचार पत्रों में लग रहा है।
चित्रकूट से एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.





