Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

मध्य प्रदेश

बंगले में छिपकर बैठे राघवजी को ताला तोड़कर किया गिरफ्तार (देखें फोटो)

पूर्व मंत्री राघवजी को हबीबगंज पुलिस ने २ दिन बाद गिरफ्तार कर लिया. भोपाल के कोहेफिजा इलाके में राघवजी एक रिश्तेदार के खाली फ्लैट में परिवार के साथ छुपे हुए थे. फ्लैट में बाहर से ताला लगवाकर राघवजी अंदर छिपे हुए थे. पुलिस ने ताला तोड़कर उन्हें गिरफ्तार किया. फ्लैट में उनकी पत्नी और बेटी भी उनके साथ थी. इससे पहले पुलिस ने सुबह ५ बजे राघवजी के चार इमली के बंगले पर भी छापा मारा था. बाद में एक आश्रम पर छापा मारने के बाद पुलिस इस फ्लैट पर पहुंची थी.

पूर्व मंत्री राघवजी को हबीबगंज पुलिस ने २ दिन बाद गिरफ्तार कर लिया. भोपाल के कोहेफिजा इलाके में राघवजी एक रिश्तेदार के खाली फ्लैट में परिवार के साथ छुपे हुए थे. फ्लैट में बाहर से ताला लगवाकर राघवजी अंदर छिपे हुए थे. पुलिस ने ताला तोड़कर उन्हें गिरफ्तार किया. फ्लैट में उनकी पत्नी और बेटी भी उनके साथ थी. इससे पहले पुलिस ने सुबह ५ बजे राघवजी के चार इमली के बंगले पर भी छापा मारा था. बाद में एक आश्रम पर छापा मारने के बाद पुलिस इस फ्लैट पर पहुंची थी.

मोबाइल से राघवजी की लोकेशन का पता चला. जिस फ्लैट से राघवजी को गिरफ्तार किया गया वह उनके नजदीकी रिश्‍तेदार का है जिसमें बाहर से ताला लगा हुआ था. पुलिस ने उनका मोबाइल नंबर दो दिन से सर्विलांस पर डाल रखा था. मंगलवार को उनकी लोकेशन का पता चलने के बाद पुलिस ने कोहेफिजा के राजश्री अपाटर्मेंट के फ्लैट नंबर 102 पर छापा मारा. राघवजी को जिस वक्‍त गिरफ्तार किया गया उस वक्‍त उनकी पत्नी भी उनके साथ मौजूद थीं. गिरफ्तारी के वक्त राघवजी ने किसी तरह का कोई विरोध नहीं जताया, बल्कि मुस्कुराते हुए बैठे पुलिस की गाड़ी में बैठ गए. इस वक्‍त हबीबगंज थाने के बाहर भारी भीड़ है और समर्थकों के हंगामे की आशंका को देखते हुए थाने के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, जहां उनसे पूछताछ जारी है.

मध्‍य प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री राघवजी पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाले युवक ने अपनी आपबीती दुनिया को सुनाई. उसने बताया- राघवजी हाथ-पैर की मालिश कराते-कराते उत्तेजना बढ़ाने वाले तेल और क्रीम से गुप्तांग की मालिश कराने लगे. जब मैंने ऐसा करने से मना किया तो उनके नौकर ने मुझे जान से मारने की धमकी दी. धमकी और परिवार की गरीबी को देखते हुए मुझे यह घिनौना कृत्य करना पड़ा. उसके कुछ दिनों बाद ही राघवजी प्रतिदिन मेरे साथ कुकृत्य करने लगे.

पीड़ित युवक ने नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह के निवास पर मीडिया से चर्चा में यह भी कहा कि राघवजी पिछले तीन साल से उसका यौन शोषण कर रहे थे. हर बार लालच देते थे कि तुम शादी कर लो और लड़कियों से दोस्ती करो. इस सबके लिए राघवजी खर्चा उठाने की भी बात करते थे. उसने आरोप लगाया कि राघवजी के यहां काम करने वाले शेर सिंह और उसके साले सुरेश ने भी उसका यौन शोषण किया. ये दोनों उसे जान से मारने की धमकी देते थे. युवक ने कहा कि राघवजी ने उसे पीएससी में पास कराने का लालच दिया था. कुरवाई के विधायक हरिसिंह सप्रे ने उसके पिता से बात कर उसे राघवजी के बंगले पर भिजवाया था.


राघवजी के अनैतिक आचरण से संबंधित वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें–

http://bhadas4media.com/video/viewvideo/735/other-mix/bjp-leader-raghav-ka-asli-chehra-1.html

http://bhadas4media.com/video/viewvideo/736/other-mix/bjp-leader-raghav-ka-asli-chehra-2.html

http://bhadas4media.com/video/viewvideo/737/other-mix/bjp-leader-raghav-ka-asli-chehra-3.html


राघवजी से संबंधित अन्य खबरें व वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें- raghavji sex scandal

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...