मुकुंद सेतलुर ने एस्ट्रो अवानी नेटवर्क से इस्तीफा देकर फिर से नेटवर्क18 ज्वाइन कर लिया है. वे ईटीवी न्यूज़ के नेशनल सेल्स हेड के तौर पर नेटवर्क18 मीडिया में काम करेंगे. वे सीईओ, संजय दुआ को रिपोर्ट करेंगे. मुकुंद एस्ट्रो अवानी में सेल्स हेड थे.
वे पहले भी टीवी18 ब्रॉडकास्ट में रह चुके हैं और छह सालों तक आईबीएन7 और पैनोरामा (ईटीवी न्यूज़ चैनल) के नेशनल सेल्स हेड के तौर पर कार्य कर चुके हैं. वे एनडीटीवी में रीजनल मैनेजर और मीडिया एज में मीडिया डायरेक्टर रह चुके हैं. मुकुंद ने करियर की शुरुआत सन टीवी से की थी.





