अनिमेश रंजन ने समाचार प्लस चैनल के साथ नई पारी की शुरुआत की है. वे इसके पहले A2Z, इंडिया न्यूज़ और खबर भारती में कार्य कर चुके हैं. समाचार प्लस में वे प्रोड्यूसर के पद पर पहुंचे हैं.
विजय अड़ीचवाल ३६ वर्ष से चल रहे साप्ताहिक 'मालव आँचल' के मुख्य संपादक बने हैं. अड़ीचवाल इन्दौर प्रेस क्लब के विधि सलाहकार हैं. विजय अड़ीचवाल ब्राह्मण समाज के लिए राष्ट्रीय स्तर की मासिक पत्रिका "विप्र जगत" का प्रकाशन इसी माह करने जा रहे है.
श्रीगंगानगर (राजस्थान) जिला मुख्यालय से 12 मई 2013 से शुरू हुआ साप्ताहिक समाचार पत्र 'बोल दिल्ली' एक अगस्त 2013 से दैनिक 'सांध्य बोल दिल्ली ' होने जा रहा है. इसके मुद्रक, प्रकाशक मनुप्रताप सिंह यादव तथा संपादक विष्णु शर्मा नागर हैं. संपादकीय प्रभारी का कार्यभार अमित खान के पास है.
भोपाल से शीघ्र ही दैनिक समाचार पत्र 'हाल ए हलचल' का प्रकाशन किया जा रहा है. कैलाश लालवानी, राज नारायण द्विवेदी, मुकेश मिश्रा इससे जुड़ चुके हैं.






