भास्कर डाट काम, नोएडा में कार्यरत आशीष महर्षि के बारे में सूचना है कि उनका तबादला भास्कर डाट काम, जयपुर के आफिस के लिए कर दिया गया है. आशीष भास्कर में लंबे समय से हैं. उसके पहले वे कई जगहों पर विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं. आशीष महर्षि हिंदी ब्लागिंग के शुरुआती दौर से वेब माध्यमों में सक्रिय हैं और अपने खरे व लीक से हटकर लेखन के लिए जाने जाते हैं.
एक अन्य सूचना एनडीटीवी से आ रही है कि यहां कार्यरत कुमार विक्रांत ने इस्तीफा दे दिया है. हालांकि इस्तीफे की पुष्टि नहीं हो पा रही है पर मार्केट में चर्चा है कि कुमार विक्रांत कुछ आंतरिक वजहों से संस्थान से अलग हो रहे हैं. यह भी कहा जा रहा है कि वे एक दूसरे बड़े न्यूज चैनल के साथ नई पारी की शुरुआत कर सकते हैं. हालांकि इस डेवलपमेंट की अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.





