खबर है कि टाइम्स आफ इंडिया, गुड़गांव के सीनियर एडिटर सीपी सुरेंद्रन ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने किन वजहों से इस्तीफा दिया और कहां ज्वाइन करने जा रहे हैं, यह पता नहीं चल पाया है. वे टीओआई के पुणे एडिशन के भी आरई रह चुके हैं.
दैनिक भास्कर, जमशेदपुर से मोहित शुक्ला ने इस्तीफा देकर अपनी नई पारी दैनिक जागरण, मेरठ के साथ शुरू की है. मोहित भास्कर जमशेदपुर की लांचिंग टीम के सदस्य रहे हैं. वे हिंदुस्तान, कानपुर में भी कार्य कर चुके हैं. दैनिक भास्कर, जमशेदपुर से इससे पहले सीनियर सब एडिटर ओम प्रकाश, रंजीत सिंह और दीपक ने इस्तीफा दिया था. ओमप्रकाश हिंदुस्तान, रांची गए. रंजीत सिंह देशबंधु पटना में. दीपक ने मीडिया को ही बाय बोल दिया.





