एक सनसनीखेज वारदात के तहत गाजीपुर के नंदगंज थाना क्षेत्र मे गुरूवार को महिला ग्राम प्रधान के पति पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला कर भाग रहे तीन बदमाशों को गुस्साये ग्रामीणों ने पीट पीट कर मौत के घाट उतार दिया। घटना क्षेत्र के फतेहउल्लाहपुर गांव की है। घटना के बारे मे बताया जा रहा है,कि इस गांव की प्रधान शिव कुमारी बिंद के पति राम किशुन बिंद आज सुबह क्षेत्र मे स्थित एक प्राइमरी स्कूल पर बच्चों के मिड डे मील की व्यवस्था करा कर बाइक से घर वापस लौट रहे थे।
प्रधान पति घर के करीब पहुंचे थे कि इसी दौरान बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन पर निशाना साध कर फायरिग शुरु कर दी। बदमाशों ने प्रधान पति को तीन गोलिया मारी,और भागने लगे। गांव में गोलियों की तड़तड़हाट सुन मौके पर भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने गंभीर रुप से घायल प्रधान पति को इलाज के लिए अस्पताल भेजा, प्रधान पति पर दिन दहाड़े जानलेवा हमले की इस घटना से गांव वाले भड़क गये। आक्रोशित ग्रामीणों ने वारदात को अंजाम देकर भाग रहे बदमाशों को दौड़ा कर पकड़ लिया,और जम कर पिटाई की।
भारी संख्या मे मौके पर जुटी भीड़ ने तीनो बदमाशों को जम कर पीटा। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी हमलावरों को आक्रोशित ग्रामीणों के चंगुल से मुक्त कराया और इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा,जहां तीनो ने दम तोड़ दिया। घटना के पीछे चुनावी रंजिश की वजह सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है।
गाजीपुर से के0के0 की रिपोर्ट
सम्पर्क 9415280945





