लखनऊ : खबर है कि श्री न्यूज चैनल से दर्जनों कर्मियों की छंटनी कर दी गई है. शुरुआती झटके में 35 से ज्यादा पत्रकारों और कर्मचारियों को हटाया गया. फिर 70 अन्य पत्रकारों और कर्मचारियों को हलाल कर दिया गया. सूत्रों के मुताबिक 10 कैमरामैन, 7 रिपोर्टर, 5 मार्केंटिंग और 14 डेस्क सहायकों के साथ ही बड़ी तादात में लोगों को पैदल कर दिया गया है.
खबर है कि इस संस्थान ने अपने बरेली, हिमाचल बुलेटिन को बंद कर दिया है. बर्खास्त किये गये पत्रकारों में बड़ी संख्या में स्ट्रिंगर्स भी है. इन लोगों के मेहनताना का भुगतान भी लटक गया बताया जाता है. वहीं चैनल से जुड़े एक कर्मी का कहना है कि कुल 30 लोगों को टर्मिनेट किया गया है, एक महीने की नोटिस पीरियड के साथ.






