कई टीवी चैनलों में काम करने वालों के लिए ये सबसे अच्छी खबर है. उन्हें अब हर हफ्ते 'धक धक करने लगा' टाइप की स्थिति में नहीं जीना पड़ेगा क्योंकि टैम वाले टामियों ने कई चैनलों के लिए टीआरपी को हफ्ते की बजाय महीने में एक बार जारी करने का फैसला किया है. कई चैनलों और टैम के बीच चल रहे गतिरोध को खत्म करने के लिए इनके बीच कई मुद्दों पर सहमति बनी है.
इसमें एक तो यही है कि टीआरपी के आंकड़े हफ्ते की बजाय महीने में एक बार जारी किए जाएंगे. जिन चैनलों ने इस नए फार्मूले पर सहमति जताई है वो हैं स्टार इंडिया (एशियानेट, ईएसपीएन स्टार स्पोर्ट्स समेत), मल्टी स्क्रीन मीडिया, वायकाम18, टीवी18, जी नेटवर्क, टाइम्स टेलीविजन नेटवर्क, एनडीटीवी और कुछ अन्य चैनल. इन चैनलों के लिए मंथली टीआरपी की शुरुआत आज से कर दी गई है.
इन चैनलों के लिए आज जो टीआरपी जारी की गई है, इसके बाद अगली टीआरपी महीने भर बाद आएगी. इनके लिए टीआरपी डाटा प्रजेंटेशन में भी बदलाव किया गया है. इनके लिए टीआरपी को शेयर की बजाय सैकड़ा में जारी किए जाएंगे. इसका मतलब सीपीटी बाइंग बेस्ड. अन्य चैनलों के लिए वीकली टीआरपी और शेयर बेस्ड डाटा टैम की तरफ से जारी रहेगा. बताया जाता है कि ये फार्मूल आईबीएफ का फैसला या टीवी इंडस्ट्री का समेकित फैसला नहीं है. यह टैम ने अपने क्लाइंट्स टीवी चैनलों की इच्छानुसार अपनी तरफ से बदलाव किए हैं.





