पंजाब से खबर आ रही है कि डेढ़ साल पहले जालंधर से शुरू हुए दैनिक सवेरा हिंदी दैनिक ने ''उत्तराखंड रिलीफ फंड'' के लिए दो करोड़ से ज्यादा की राशि सिर्फ 19-20 दिन के समय अंतराल में एकत्रित कर ली है। राज्य के जाने वाले इंडस्ट्रलिस्ट कंबल किंग शीतल विज के दैनिक सवेरा ने कम समय में इतनी राशि एकत्रित करके पंजाब के आवाम पर तो छाप छोड़ी ही है, साथ ही पंजाब केसरी के मुंह पर भी जबरदस्त तमाचा मारा है।
पिछले पचास साल से पंजाब की मार्किंट में मोनपली में रहा हिंद समाचार ग्रुप का पंजाब केसरी अब तक राहत फंड सरीखे काम करता था, लेकिन अब मैदान में दैनिक सवेरा भी आ गया है। बताते चलें कि उत्तराखंड के लिए चाहे पंजाब केसरी के मुख्य संपादक विजय चोपड़ा ने अपने तमाम प्रयासों के बावजूद ढाई करोड़ की राशि एकत्रित की है। लेकिन मीडिया घरानों में इस बात की चर्चा आम है कि नन्हे दैनिक सवेरा ने उम्र दराज पंजाब केसरी को चपत लगा दी है।
बता दें कि दैनिक सवेरा ने पंजाब केसरी के मुख्य संपादक विजय चोपड़ा की नाक में दम कर रखा है। भगवान परशुराम के खिलाफ जींद से प्रकाशित खबर पर ही दैनिक सवेरा की मैनेजमेंट ने जबरदस्त गेम चला कर पूरे पंजाब में ही नहीं हरियाणा और हिमाचल तक में पंजाब केसरी की होली जलाई थी। इसके बाद वकीलों पर किए कमेंट और ना जाने कितनी इसी पंजाब केसरी-जगबाणी को कोर्ट नोटिस और केस में सम्मन की खबरें छाप-छाप कर दैनिक सवेरा ने पंजब केसरी की नाक में दम कर रखा है। पंजाब केसरी की मैनेजमेंट ने तो लुधियाना, बठिंडा, जालंधर, अमृतसर सरीखे महानगरों में अपनी टीम को दैनिक सवेरा के दफतरों में तांकझांक के स्पष्ट आदेश दिए हैं।
इसके अलावा वहां पर पंजाब केसरी ने अपने प्रतिनिधियों को कह दिया है कि वे दैनिक सवेरा के कर्मचारियों से किसी प्रकार का लिंक ना रखे और जो लोग दैनिक सवेरा की सहायता करते हैं उनकी खबरें नहीं छापें हो सकें तो उनके खिलाफ खबरों खड़ी करें। शीतल विज की टीम में शमिल चंडीगढ़ से नरेश शर्मा, लुधियाना से नीरज मैनरा, पठानकोट से जतिंदर शर्मा, बठिंडा से रितेश श्रीवास्तव, जालंधर से रविंदर शर्मा, अमृतसर से संजय गर्ग सरीखे कद्दावर पत्रकारों के बूते पर दैनिक सवेरा बुलंदी पर है।
दैनिक सवेरा की मैनेजमेंट चाहे कमजोर है लेकिन कंबल किंग और धार्मिक नेता शीतल विज के निजी रसूखों की वजह से करीब दो लाख प्रतियां छप रही है। उड़ते-उड़ते यह खबर भी अई है कि बठिंडा में पंजाब केसरी की प्रेस लग रही है। इसके चलते शीतल विज भी अपनी प्रेस यहां गाडऩे का मन बना रहे हैं। बठिंडा में उन्होंने अपने खास सिपेहसलार ब्यूरो चीफ रितेश श्रीवास्तव को इस बाबत कह दिया है। (कानाफूसी)





