चंडीगढ़ के पत्रकार ब्रजमोहन सिंह पीटीसी (पंजाबी चैनल) से जुड़ने जा रहे हैं. वे इसके पहले दैनिक भास्कर, चंडीगढ़ के साथ जुड़े हुए थे. पीटीसी में वे डिप्टी एडिटर के पद पर जुड़ेंगे. बताया जाता है कि वे दिल्ली आफिस से जुड़कर कार्य करेंगे. ब्रजमोहन एनडीटीवी के साथ लंबे समय तक कार्य कर चुके हैं. वे ईटीवी, जी न्यूज, एएनआई के साथ भी काम कर चुके हैं.
दैनिक जागरण, लुधियाना से विजय मौर्या ने इस्तीफा देकर लुधियाना में ही दैनिक भास्कर के साथ चीफ रिपोर्टर के रूप में जुड़ गए हैं.





