हिंदी न्यूज चैनल एनडीटीवी इंडिया के चीफ करेस्पांडेंट (पोलिटिकल) कुमार विक्रांत सिंह ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपना त्यागपत्र प्रबंधन के पास भेज दिया है. चर्चा है कि वे आजतक न्यूज चैनल के साथ नई पारी की शुरुआत कर सकते हैं.
एक अन्य सूचना न्यूज एक्सप्रेस चैनल से आई है. पता चला है कि इस चैनल के मुंबई ब्यूरो चीफ रहे विवेक अग्रवाल को चैनल प्रबंधन ने बर्खास्त कर दिया है. विवेक अग्रवाल काफी दिनों से छुट्टी पर चल रहे थे. उन्हें किन वजहों से बर्खास्त किया गया है, यह मालूम नहीं हो सका है.
भड़ास तक मीडिया की सूचनाएं [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.





