dainikbhaskar.com हिंदी में अब सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली न्यूज वेबसाइट है। अक्टूबर में यह उपलब्धि हासिल करने के बाद dainikbhaskar.com प्रतिस्पर्धी वेबसाइट्स से और भी बढ़त बना रही है। दुनिया भर की सभी वेबसाइट्स का हिसाब रखने वाली स्वतंत्र संस्था कॉमस्कोर ने नवंबर माह के जो आंकड़े जारी किए हैं , उसके मुताबिक dainikbhaskar.com न केवल पेजव्यूज के लिहाज से नंबर एक हिंदी न्यूज वेबसाइट है, बल्कि वेब यूजर यहां टाइम्स ऑफ इंडिया और याहू न्यूज नेटवर्क से भी ज्यादा समय गुजारते हैं।
पेजव्यूज की बात करें तो भारत में याहू न्यूज नेटवर्क और टाइम्स ऑफ इंडिया ही dainikbhaskar.com से आगे हैं। नवभारत टाइम्स और याहू जागरण न्यूज क्रमश: 18वें और 25वें नंबर पर हैं। नवंबर में dainikbhaskar.com के 8.5 करोड़ पेजव्यूज थे। इनमें से 7.3 करोड़ पेज भारत में पढ़े गए थे। कॉमस्कोर की ताजा रिपोर्ट से यह भी स्पष्ट होता है कि वेब यूजर dainikbhaskar.com पर सबसे ज्यादा, 7.1 मिनट गुजारता है। इसका अर्थ है कि यूजर को साइट पर उनके पसंद की ज्यादा से ज्यादा सामग्री मिलती है। दैनिक भास्कर समूह की गुजराती वेबसाइट divyabhaskar.co.in भी गुजराती न्यूज वेबसाइट्स में सभी से आगे है। इसके नवंबर में 3.75 करोड़ पेजव्यूज थे। साभार : दैनिक भास्कर





