वरिष्ठ पत्रकार ओम थानवी और विजय भंडारी राजस्थान में नवगठित ‘हरिदेव जोशी पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय’ के प्रबंध मंडल के सदस्य बनाए गए है। राजस्थान सरकार ने शुक्रवार को उनके मनोनयन आदेश जारी किए। बीकानेर के मूल निवास ओम थानवी ‘जनसत्ता’, नई दिल्ली के कार्यकारी संपादक हैं जबकि विजय भंडारी राजस्थान पत्रिका के संपादक रह चुके हैं। दोनों तीन साल तक मंडल के सदस्य रहेंगे।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पिछले साल के बजट में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री हरिदेव जोशी के नाम पर राज्य के इस पहले पत्रकारिता विश्वविद्यालय की स्थापना की घोषणा की थी। ‘द हिन्दू’ के जयपुर सह संपादक सन्नी सैबेस्टियन को इसका कुलपति बनाया गया है। जयपुर के झालाना संस्थानिक क्षेत्र में विश्वविद्यालय का भवन और आधारभूत ढांचा खड़ा करने का काम जारी है।
राजस्थान से राजेंद्र हाड़ा की रिपोर्ट. संपर्क: 09829270160





