दैनिक भास्कर, जयपुर के विशेष संवाददाता मदन कलाल ने भास्कर से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा मंजूर होने की प्रक्रिया विचाराधीन है। सधी और सटीक रिपोर्टिंग की पहचान रखने वाले मदन कलाल पिछले ग्यारह साल से भास्कर से जुड़े रहे हैं। वे भास्कर एकेडेमी के पहले बैच के विद्यार्थी रहे हैं। शिक्षा, समाज और राजनीति विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है।
कई वरिष्ठ संपादकों के साथ काम कर चुके कलाल के बाद आए भास्कर ज्वाइन करने वाले कई जूनियरों को पदोन्नति दे दी गई परंतु वे जहां के तहां थे। खबर है कि वे जयपुर से प्रकाशित होने जा रहा ‘नेशनल दुनिया’ ज्वाइन करेंगे।
राजस्थान से राजेंद्र हाड़ा की रिपोर्ट. संपर्क: 09829270160





