झारखंड से 'खबर मंत्र' अखबार 11 जुलाई को लांच हो गया. अब इस अखबार से जुड़े कुछ लोगों के बारे में जान लेते हैं. इस अखबार के एडिटर इन चीफ तो हरिनारायण सिंह हैं, जिनके बारे में सब जानते हैं. अखबार के रेजीडेंट एडिटर हैं शंभूनाथ चौधरी. न्यूज एडिटर का दायित्व निभा रहे हैं संदीप कमल.
अखबार के जनरल मैनेजर बनाए गए हैं अखिलेश कुमार सिंह. अखबार के लिए दिल्ली ब्यूरो के हेड के रूप में कामकाज देख रहे हैं सुनील सौरभ. सुनील सौरभ इसके पहले स्वाभिमान टाइम्स में बिजनेस एडिटर हुआ करते थे. वे हिंदुस्तान अखबार में बिजनेस ब्यूरो में कार्यरत थे.
भड़ास तक मीडिया की सूचनाएं [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.





