उत्तराखंड की पीड़ा पर मरहम। जनसंदेश टाइम्स परिवार की ओर से प्रधानमंत्री राहत कोष में पाँच लाख रुपये दिये गये। ये रुपए जन सन्देश टाइम्स के कर्मचारियों ने अपनी एक दिन की तनख्वाह दान कर इकठ्ठे किये हैं। इस पवित्र कार्य मैं जनसन्देश टाइम्स के मैनेजमेंट का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

इस अवसर पर राज्यपाल बीएल जोशी बड़े भावुक दिखे। जनसंदेश टाइम्स की तो सराहना की ही, साथ ही बताया कि उन्होंने भी अपनी एक महीने की तनख्वाह दान मैं दी है। राज्यपाल से मिलने गये थे प्रधान सम्पादक सुभाष राय, जनसन्देश टाइम्स लखनऊ के महाप्रबंधक विनीत मौर्य और शिवशंकर गोस्वामी।





