मैं भड़ास4मीडिया का बहुत आभारी हूं जिसने मेरे दर्द को प्रकाशित किया. भड़ास पर मेरी बात प्रकाशित हो जाने के बाद कई लोगों ने मुझसे संपर्क किया. लखनऊ से श्री अमिताभ ठाकुर जी आईपीएस का फोन आया और उन्होंने मेरी समस्या सुनी. खबर छपने के 48 घंटे के भीतर थानेदार कालीचरन का तबादला हो गया. कालीचरन नाम के इस थानेदार ने मेरे घर आकर पुलिस से रिटायर मेरे पिता को गंदी गंदी गालियां दी थी.
मैं यशवंत जी का आभारी हूं जिन्होंने मेरे मेल को प्रकाशित करने के साथ-साथ तुरंत मुझे फोन किया और मेरी परेशानी को सुनने के बाद इसके निराकरण के लिए प्रयास किया. मैं मीडिया में रहा हूं. कैमरामैन के रूप में काम किया है. इन दिनों मीडिया शिक्षण से जुड़ा हुआ हूं. जीवन में पहली बार ऐसा हुआ कि मुझे पुलिस से डर लगा. मेरे पिता पुलिस में रहे हैं.
पर थानेदार कालीचरन ने इतना भी लिहाज नहीं किया और मेरे पिता को गालियां दी. विपक्ष के लोगों से मिलकर थानेदार ने हम लोगों का जीना हराम कर रखा था. धन्यवाद कहना चाहूंगा सिद्धार्थनगर के एसएसपी मोहित गुप्ता को भी जिन्होंने मेरी समस्या के उन तक पहुंचने पर तुरंत एक्शन लिया. एक बार फिर भड़ास4मीडिया की पूरी टीम को धन्यवाद और शुभकामना.
मनीष द्विवेदी
सिद्धार्थनगर / लखनऊ
संपर्क- 09838780741
मूल खबर पढ़ने के लिए इस शीर्षक पर क्लिक करें- ''पुलिसवाले का बेटा हूं पर पुलिस से ही आज डर लग रहा है''






