Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

खुद के लिए कब लिखेंगे मीडियाकर्मी

''वेतन के अभाव में शिक्षकों की होली होगी फीकी…..'' ''वेतन के अभाव में चिकित्सकों के घर फीकी रही दिवाली की रौनक….'' जैसी खबरें तो मीडिया से जुड़े साथी दमदारी के साथ यूं लिखते है मानों यह सारी परेशानी उनकी ही है. लेकिन क्या कभी किसी ने इन लाइनों को लिखने वाले उन कलम बहादुरों की भी व्यथा-कथा जानने का प्रयास किया है, जो खुद तो परेशान और जोखिम भरे राहों से गुजरते है, लेकिन दूसरों के लिए कुछ बेहतर सोच रखते हैं.

''वेतन के अभाव में शिक्षकों की होली होगी फीकी…..'' ''वेतन के अभाव में चिकित्सकों के घर फीकी रही दिवाली की रौनक….'' जैसी खबरें तो मीडिया से जुड़े साथी दमदारी के साथ यूं लिखते है मानों यह सारी परेशानी उनकी ही है. लेकिन क्या कभी किसी ने इन लाइनों को लिखने वाले उन कलम बहादुरों की भी व्यथा-कथा जानने का प्रयास किया है, जो खुद तो परेशान और जोखिम भरे राहों से गुजरते है, लेकिन दूसरों के लिए कुछ बेहतर सोच रखते हैं.

इन कलम बहादुरों से कोई पूछे कि आपकी दीपावली और होली या अमुक त्योहार कैसा रहा तो शायद अंदर की वेदना को यह अपने मन में दबा वही पुराना जुमला दुहरा देंगे, अच्छी प्रकार से बीता. सच्चाई ये है कि इनके लिए त्योहार कोई मायने नहीं रखते हैं. दीपावली के दिन जहां शाम को छुट्टी हो गई तो यही हाल होली का होता है. कलमकारों को थोड़ी राहत मिल भी जाती है तो प्रेस छायाकार को वह भी नसीब नहीं. होली में कहीं कुछ हो गया तो बेचारे को कैमरा लिए दौड़ लगानी पड़ जाएगी, अन्यथा कोई फोटो छूटा की ब्यूरो से लेकर डेस्क तक की डांट मानो इस प्रकार सुननी होगी जैसे उसने कोई बड़ा जुर्म कर दिया हो.

दूसरों की पिटाई, लुटाई होने पर पूरा का पूरा अखबार का पेज उसी के लिए एलाट कर दिया जाता है. दर्द की ऐसी-ऐसी व्याख्या की पूछो मत. जरा अपने दर्द की बात करते हैं. जब कोई मीडियाकर्मी, छायाकार अपमानित होता है, उसका कैमरा तोड़ दिया जाता है तो वही दल, मंच और वह लोग सामने आकर मीडियार्मी के पक्ष में खड़े होने की जहमत मोल नहीं लेना चाहते हैं जिनके लिए हम लड़ाई लड़ते हैं अपनी कलम के माध्यम से, उनको उनका हक व अधिकार, न्याय दिलाने की खातिर. आखिरकार कब हम चेतेंगे और अपनी पीड़ा को लिखेंगे, छापेंगे?

सन्तोष देव गिरि
स्वतंत्र पत्रकार
जौनपुर/मीरजापुर
मोबाइल-09455320722
 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...