Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

उत्तर प्रदेश

यदि मायावती के विचार सचमुच बदल गये हैं, तो इसका स्वागत तो किया जाना चाहिए

Kanwal Bharti : इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा जातीय रैलियों पर प्रतिबन्ध लगाये जाने के विरुद्ध आज बसपा सुप्रीमो मायावती द्वारा दिया गया बयान काबिलेतारीफ है। देर से ही सही, उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से यह सही मांग की है कि वह आरएसएस, विश्वहिन्दू परिषद और बजरंग दल पर प्रतिबन्ध लगाये, क्योंकि ये संगठन देश में धर्मनिरपेक्षता की जड़ों पर प्रहार कर रहे हैं, जो भारतीय संविधान के विरुद्ध है। इसमें सन्देह नहीं कि ये ही वे संगठन हैं, जो देश को बांटने का आपराधिक कृत्य कर रहे हैं और इन्हीं संगठनों का धर्मोन्माद देश में जातीय और साम्प्रदायिक दंगे भड़काता है।

मायावती जी ने कांग्रेस और भाजपा पर अयोध्या के राम मन्दिर मुद्दे पर राजनीति खेलने का आरोप भी सही ही लगाया है। हालांकि यह भी सच है कि इन्हीं मायावती ने भाजपा से दो बार गठबन्धन किया था और नरेन्द्र मोदी के लिये वह गुजरात में वोट मांगने भी गयी थीं। यह भी रिकार्डेड है कि बसपा संस्थापक कांशीराम ने भाजपा को ‘सेकुलर’ पार्टी घोषित किया था। किन्तु आज यदि मायावती के विचार सचमुच बदल गये हैं, तो इसका स्वागत तो किया ही जाना चाहिए।

क्या सुप्रीम कोर्ट मायावती के बयान का नोटिस लेगा? कोर्ट इस तरह के बयानों का शायद ही कभी स्वतः संज्ञान लेता हो। इसके लिये जनहित याचिका दाखिल करने की जरूरत है। क्या बसपा समर्थक कोई वकील सुप्रीम कोर्ट में आरएसएस, विश्वहिन्दू परिषद और बजरंग दल पर प्रतिबन्ध लगाये जाने के सम्बन्ध में जनहित याचिका दाखिल करने का साहस करेगा?

दलित चिंतक और साहित्यकार कंवल भारती के फेसबुक वॉल से.
 
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...