हिंदुस्तान अखबार अब जिंदा लेगों को भी मुर्दा बनाकर उनकी फोटो छाप देता है. गुरुवार को मथुरा के मेथोडिस्ट हास्पीटल के मैनेजर, भाजपा नेता तथा वृदांवन क्षेत्र के प्रभारी राम भरोसे अग्रवाल की फोटो मृत बिजलीकर्मी बताकर छाप दी थी. इस खबर के बाद श्री अग्रवाल को जानने वालों में हड़कम्प मच गया. साथ बिजलीकर्मी बताए जाने से अनिश्चिय की स्थिति हो गई. तमाम लोगों ने उन्हें फोन मिलाकर हालचाल जाना.
शुक्रवार को हिंदुस्तान ने अपनी गलती मानते हुए खंडन छापा. अखबार ने लिखा कि तकनीकी गड़बड़ी के चलते राम भरोसे अग्रवाल का फोटो छप गया था, संस्थान उनके दीर्घायु होने की कामना करता है. नीचे देखिए दोनों खबरें.







