Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

नभाटा, लखनऊ आफिस पर प्रदर्शन करेंगे छंटनीशुदा मीडियाकर्मी

लखनऊ : नवभारत टाइम्स के छटनीशुदा कर्मचारियों को सेवायोजक मैं. बैनेट कोलमैन एण्ड कम्पनी लिमिटेड द्वारा पुनः सेवा में न लिये जाने के विरोध में यू.पी. प्रेस क्लब में विभिन्न श्रम संगठनों की बैठक में निर्णय किया गया कि सोमवार 22 जुलाई, 2013 को अपरान्ह् 12.00 बजे राणा प्रताप मार्ग स्थित नवभारत टाइम्स कार्यालय पर समस्त श्रमिक संगठन एकजुटता प्रदर्शन के लिए एकत्र होकर छंटनीशुदा कर्मचारियों को वापस सेवा में लेने की मांग करेंगे। बैठक की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश हिन्द मजदूर सभा लखनऊ क्षे़त्र के कार्यवाहक अध्यक्ष जसवन्त सिंह ने की।

लखनऊ : नवभारत टाइम्स के छटनीशुदा कर्मचारियों को सेवायोजक मैं. बैनेट कोलमैन एण्ड कम्पनी लिमिटेड द्वारा पुनः सेवा में न लिये जाने के विरोध में यू.पी. प्रेस क्लब में विभिन्न श्रम संगठनों की बैठक में निर्णय किया गया कि सोमवार 22 जुलाई, 2013 को अपरान्ह् 12.00 बजे राणा प्रताप मार्ग स्थित नवभारत टाइम्स कार्यालय पर समस्त श्रमिक संगठन एकजुटता प्रदर्शन के लिए एकत्र होकर छंटनीशुदा कर्मचारियों को वापस सेवा में लेने की मांग करेंगे। बैठक की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश हिन्द मजदूर सभा लखनऊ क्षे़त्र के कार्यवाहक अध्यक्ष जसवन्त सिंह ने की।

बैठक में सर्वसम्मति से आन्दोलन को आगे बढ़ाने के लिए ऑल इण्डिया रेलवे मैन्स फेडरेशन के महामंत्री शिव गोपाल मिश्र की अध्यक्षता में संघर्ष  समिति गठित की गई। संघर्ष समिति में यू.पी. बैंक इम्प्लाइज यूनियन के आर.के. अग्रवाल, हिन्द मजदूर सभा के राजा राम यादव, इन्दिरा भवन जवाहर भवन कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष सतीश पाण्डेय, एटक के प्रदेश चन्द्रशेखर, सीटू के प्रदेश अध्यक्ष आर.एस. बाजपेयी, हिन्द मजदूर सभा के  राष्टीय सचिव गिरीश कुमार पाण्डेय, नगर निगम कर्मचारी संघ के शशि प्रकाश मिश्रा, रोडवेज मजदूर सभा के प्रदेश अध्यक्ष जसवन्त सिंह, भारतीय मजदूर संघ के सचिव प्रेम सागर मिश्र सहित अन्य श्रमिक संगठन व नेताओं को सम्मिलित किया गया हैं।

इससे पूर्व टाइम्स कर्मचारी सभा के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार शरत प्रधान ने 1993 से चल रहे नवभारत टाइम्स कर्मचारियों के अनवरत संघर्ष का ब्योैरा प्रस्तुत करते हुए बताया कि अब नवभारत टाइम्स पुनः लखनऊ से प्रकाशित होने जा रहा है परन्तु प्रबन्धन श्रम कानूनों के तहत छटनी शुदा कर्मचारियों को पुनः सेवायोजन नहीं दे रहा है। इसलिए अब सारे श्रमिक जगत को एकजट होकर बैनेट कोलमैन कम्पनी की श्रमिक विरोधी नीतियों के विरोध मेमं आन्दोलन छेड़ना हेागा।

बैठक में एटक के चन्द्रशेखर, उत्तर प्रदेश परिवहन निगम संविदा कर्मचारी यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष राम कुमार गिरी, नार्दर्न रेलवे मेन्स यूनियन के कैरिज वर्कशाप के शाखा मंत्री अरूण गोपाल मिश्र सहित बैंक, बीमा, सचिवालय, बिजली, महापालिका आदि विभागों के श्रमिक यूनियनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

प्रेस रिलीज

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...