महुआ न्यूज़, मुजफ्फरपुर के स्ट्रिंगर संदीप वर्मा के खिलाफ मुजफ्फरपुर के नगर थाना में कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है. यह एफआईआर पत्रकार विवेक कुमार की तरफ से कराई गई है. बताया जाता है कि विवेक ने आरोप लगाया है कि संदीप उन्हें उठा कर ले गया, उनके साथ मारपीट की, चैनल की माइकआईडी व लाकेट आदि छीन लिए.
घटना होने के बाद विवेक ने प्रेस क्लब के महासचिव मनोज कुमार को सारी बात बताई. प्रेस क्लब के लोगों ने इस मामले को गंभीरता से लिया और संदीप वर्मा के खिलाफ मुजफ्फरपुर के नगर थाना में मामला दर्ज कराया. सूत्रों के मुताबिक पत्रकारों की एक आपात बैठक प्रेस क्लब में बुलाई गयी जिसमें संदीप वर्मा को बुलाया गया लेकिन वो नहीं आया.
मीडिया में उठापटक और फेरबदल की जानकारी भड़ास तक आप [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.





