लाइव इंडिया न्यूज चैनल से खबर है कि यहां कार्यरत कर्मियों को तीन साल बाद प्रमोशन और इनक्रीमेंट मिला है. इस तोहफे से लाइव इंडिया कर्मी खुश हैं. उल्लेखनीय है कि लाइव इंडिया चैनल कुछ वर्षों के दौरान तीन मालिकों के हाथों से होकर गुजरा है. लगातार मालिक और टीम बदलने के कारण चैनल के अंदर काफी उथल-पुथल भरा माहौल रहा है. फिलहाल काफी दिनों से चैनल में शांति है और सब कुछ स्मूथ चलता दिख रहा है.
प्रमोशन इनक्रीमेंट से चैनल से जुड़े लोग उत्साहित और आशावादी हो गए हैं. खासकर जब मंदी और छंटनी की चर्चा हर तरफ उठने लगी हो, ऐसे में प्रमोशन और इनक्रीमेंट देना तारीफ की बात है. उधर, इस चैनल को काफी पहले अलविदा कह चुके कुछ लोग इस बात से खफा हैं कि उनका बकाया चैनल प्रबंधन नहीं दे रहा है. कुछ तो ऐसे लोग हैं जो जिनको चैनल छोड़े एक साल हो चुके हैं पर उन्हें अनगिनत बार चक्कर लगाने के बाद भी अभी तक उनका हिसाब क्लीयर नहीं हो पाया है. देय राशि भी ज्यादा नहीं है पर चैनल का एचआर हर बार एक नई तारीख दे देता है.
मीडिया जगत की सूचनाएं आप भड़ास तक [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.





