Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

पत्रकार सैयद अहमद काजमी के खिलाफ एक और पूरक आरोप पत्र दाखिल

इजरायली राजनयिक की कार पर हमले के आरोपी पत्रकार सैयद अहमद काजमी के खिलाफ दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने तीस हजारी अदालत में एक और पूरक आरोप पत्र दाखिल किया है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अतुल कुमार गर्ग की अदालत में दाखिल इस आरोप पत्र में बताया गया है कि हमले की साजिश विदेश में रची गई थी और इसे काजमी ने अंजाम दिया था। पूरक आरोप पत्र पर बुधवार को सुनवाई होगी।

इजरायली राजनयिक की कार पर हमले के आरोपी पत्रकार सैयद अहमद काजमी के खिलाफ दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने तीस हजारी अदालत में एक और पूरक आरोप पत्र दाखिल किया है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अतुल कुमार गर्ग की अदालत में दाखिल इस आरोप पत्र में बताया गया है कि हमले की साजिश विदेश में रची गई थी और इसे काजमी ने अंजाम दिया था। पूरक आरोप पत्र पर बुधवार को सुनवाई होगी।

इससे पहले स्पेशल सेल ने काजमी के खिलाफ 31 जुलाई 2012 और 31 जनवरी 2013 को आरोप पत्र दाखिल किए थे। औरगजेब रोड पर 13 फरवरी 2012 को इजरायली राजनयिक की कार पर बम से हमला किया गया था। इस हमले में राजनयिक की पत्नी और कार का चालक जख्मी हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में ईरानी न्यूज एजेंसी इरना के पूर्व पत्रकार सैयद अहमद काजमी को छह मार्च 2012 को गिरफ्तार किया गया था। काजमी को उच्चतम न्यायालय से 19 अक्टूबर 2012 को जमानत मिली थी। पुलिस ने इस मामले में चार ईरानियों के साथ काजमी को भी आरोपी बनाया था, लेकिन पुलिस सिर्फ काजमी को ही गिरफ्तार कर पाई थी। (दैनिक जागरण)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...