आपदा से त्राहिमाम कर रहे उत्तराखंड प्रदेश की बहुगुणा सरकार को अपनी छवि चमकाने की ज्यादा चिंता है. यही कारण है कि वह पूरा ध्यान खुद को कर्मठ और तेजतर्रार साबित करने पर तुली है और इसके लिए न्यूज चैनलों का सहारा लिया जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक नेशनल और रीजनल न्यूज चैनलों को लाखों रुपये पेड न्यूज दिखाने के लिए दिए गए हैं. कुछ एक न्यूज चैनलों को छोड़ दिया जाए तो बाकी सभी ने पैसे थाम लिए हैं और बहुगुणा सरकार की तत्परता की खबरें बिना विज्ञापन लिखे दिखा रहे हैं.
उत्तराखंड सरकार की तरफ से बाकायदा आरओ भेजा गया है और कहा गया है कि बिना विज्ञापन लिखे उत्तराखंड सरकार की तारीफ में खबरें दिखानी है और इसके बदले भुगतान लेना है. दीपक चौरसिया के प्रधान संपादकत्व वाले इंडिया न्यूज समेत कई न्यूज चैनलों ने उत्तराखंड सरकार की पेड न्यूज दिखानी शुरू कर दी है.
अगर आपके पास भी मीडिया से संबंधित कोई सूचना हो तो भड़ास तक [email protected] के जरिए पहुंचाएं. सूचना भेजने वालों का नाम पता पहचान गोपनीय रखा जाएगा.





