Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

वसूली करने वाले देहरादून के कई पत्रकार गिरफ्तार

मौलेखाल (अल्मोड़ा) । स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और मीडिया कर्मी बताकर क्षेत्र के दवा विक्रेताओं से वसूली करने वाले देहरादून निवासी पांच लोगों को स्थानीय व्यापारियों के सहयोग से पुलिस ने मंगलवार सायं जालीखान में दबोच लिया है। पकड़े गए लोगों में चार पुरुष और एक युवती शामिल है।

मौलेखाल (अल्मोड़ा) । स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और मीडिया कर्मी बताकर क्षेत्र के दवा विक्रेताओं से वसूली करने वाले देहरादून निवासी पांच लोगों को स्थानीय व्यापारियों के सहयोग से पुलिस ने मंगलवार सायं जालीखान में दबोच लिया है। पकड़े गए लोगों में चार पुरुष और एक युवती शामिल है।

पुलिस ने आरोपियों की टाटा इंडिगोकार को भी सीज कर दिया है। मंगलवार को सर्वे के नाम पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और मीडिया कर्मी बताकर टाटा इंडिको संख्या यूए-एम-२७५७ से तीन लोग क्षेत्र में पहुंचे। इनके साथ वाहन चालक के अलावा एक महिला भी थी। इन लोगों ने दवा विक्रेताओं से कहा कि वह सर्वे के लिए देहरादून से क्षेत्र में पहुंचे हैं। उन्होंने दुकानदारों के नाम नोट किए और दुकान की फोटो खींची।

उन्होंने दवा विक्रेताओं को धमकाया कि देहरादून पहुंचकर उच्चधिकारियों को गलत रिपोर्ट देंगे। आरोप है कि इन लोगों ने मौलेखाल के दवा विक्रेताओं मोहन चंद्र तिवारी से पांच हजार, शशिखाल के प्रेम बल्लभ से तीन हजार और शशिखाल के ही केशव दत्त से दो हजार रुपये वसूल लिए। जबकि पैसियां, हिनोला के दवा विक्रेताओ ने इन्हें पैसे नहीं दिए।

शक होने पर दवा विक्रेताओ ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से क्षेत्र में टीम के आने के संबंध में जानकारी ली तो उन्होंने अनभिज्ञता जताई। इसके बाद व्यापारियों ने इस दल का पीछा किया और पुलिस को सूचना दी। व्यापारियों ने जालीखान में कार समेत इन लोगों को घेर लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस ने मीडिया कर्मी बताने वाले मनोज सिंह ज्यारा (२७) पुत्र गिरिनज्यारा धूलकोट (देहरादून), अनिल सागर (२९) पुत्र चंद्रपाल सिंह सागर आकाश दीप कालोनी चकराता रोड (देहरादून), अनिल गुरु (५१) पुत्र गुरुदयाल चंद्र गुरु बैनीबाजार  ईसी रोड देहरादून,  अंकिता दयाल (२५) पुत्री मनोहर दयाल पटेलनगर (देहरादून) के अलावा वाहन चालक मोहसीनपुत्र बाबू लाल धरमपुर (देहरादून) को धारा ३२३, १७०,३८४,३४ आईपीसी में गिरफ्तार कर लिया है।

थानाध्यक्ष रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि पकड़े गए मनोज सिंह, अनिल सागर और अनिल गुरु से मीडिया से संबंधित आईकार्ड मिले हैं। पुलिस ने आरोपियों से बरामद टाटा इंडिगोकार को भी सीज कर दिया है। पूछताछ में अंकिता दयाल ने पुलिस को बताया कि वह निर्दोष है। यह लोग उसे नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाए हैं।

देहरादून से राजेंद्र जोशी की रिपोर्ट.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...