Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

पूर्व विधायक की हत्‍या के बाद पुलिस पब्लिक संघर्ष में एक पत्रकार हुआ घायल

पूर्व विधायक की सरेराह हत्‍या के बाद भडके बवाल में एक पत्रकार भी हुआ घायल। आजमगढ जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र मे शुक्रवार को बाइक सवार दो असलहाधारी बदमाशों ने सरेबाजार ताबड़तोड़ फायरिंग कर पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू की दिनदहाड़े हत्या कर दी। घटना सुबह 10 बजे उस समय की है जब पूर्व विधायक अपने गनर के साथ कोतवाली जीयनपुर से पैदल ही अपने घर लौट रहे थे।

पूर्व विधायक की सरेराह हत्‍या के बाद भडके बवाल में एक पत्रकार भी हुआ घायल। आजमगढ जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र मे शुक्रवार को बाइक सवार दो असलहाधारी बदमाशों ने सरेबाजार ताबड़तोड़ फायरिंग कर पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू की दिनदहाड़े हत्या कर दी। घटना सुबह 10 बजे उस समय की है जब पूर्व विधायक अपने गनर के साथ कोतवाली जीयनपुर से पैदल ही अपने घर लौट रहे थे।

घर से कुछ दूर पहले जीयनपुर बाजार मे बाइक सवार दो बदमाशों ने पूर्व विधायक सर्वेश सिंह और उनके अंगरक्षक पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरु कर दी।सरेराह दिनदहाड़े हुई इस घटना से बाजार मे अफरा तफरी मच गई।वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश भाग निकले।घटना मे बुरी तरह घायल पूर्व विधायक और उनके गनर की मौके पर ही मौत हो गई। 

इस सनसनीखेज घटना के बाद क्षेत्र मे बवाल मच गया।मौके पर बड़ी संख्या में जुटे विधायक समर्थनों ने हंगामा मचाना शुरु कर दिया। घटना से आक्रोशित लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुये कोतवाली घेर ली,उग्र भीड़ ने हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुये पथराव शुरु कर दिया। आक्रोशित भीड़ के पथराव के जवाब मे पुलिस फोर्स ने जवाबी कार्यवाही करते लाठी चार्ज कर दिया।

काफी देर तर पुलिस और गुस्सायी भीड़ के बीच संघर्ष होता रहा। इस हंगामे और बवाल के दौरान जनसंदेश अखबार के पत्रकार जनार्दन मिश्र समेत तीन लोग घायल हो गये। घायलो को इलाज के लिए जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। इस सनसनीखेज घटना के बाद पूरे क्षेत्र मे जहां लोगों के बीच दहशत और आक्रोश का माहौल व्याप्त है, वहीं पूर्व विधायक की दिनदहाड़े हत्या से पूर्वान्चल के सियासी गलियारों मे कई सवाल खड़े हो रहें है। सर्वेश सिंह जिले की सगड़ी विधानसभा से विधायक रहें है, जबकि पिछला विधान सभा चुनाव वे हार गये थे।'

-के.के. की रिपोर्ट


संबंधित खबर…

आजमगढ़ में पूर्व विधायक और उसके गनर की हत्या, उत्पात शुरू

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...