सेवा में, श्रीमान अध्यक्ष महोदय, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, नई दिल्ली, महोदय, मैंने वाराणसी के शिवपुर एरिया में 4 स्कूलों द्वारा किये जा रहे छात्रवृत्ति घोटाले की शिकायत बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिलाधिकारी वाराणसी से की थी. इस पर जाँच हुई और 3 स्कूल क्रमशः करमजीत पब्लिक स्कूल, अरशद पब्लिक स्कूल और जीनियस एजुकेशन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक और प्रधानाचार्य के खिलाफ शिवपुर थाने में दिनांक-13.03.13 को मुकदमा पंजीकृत हुआ. मुकदमा नंबर है-53/2013 और एक स्कूल के खिलाफ बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गयी.
तब मुझे बेसिक शिक्षा अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत माननीय लोकायुत महोदय को करना पड़ा जिस पर जाँच चल रही है. उसी के क्रम में दिनांक-16.07.13 को सेंट जीनियस एजुकेशन स्कूल, सुद्धिपुर, शिवपुर के प्रबंधक के खिलाफ एफआईआर शिवपुर थाने में दर्ज हुआ. आज दिनांक-19.07.13 को सेंट जीनियस एजुकेशन स्कूल का प्रबंधक निर्मल राय मेरी दूकान पर सुबह 7.30 पर आया और कहने लगा कि मैं तुम्हे और तुम्हारे परिवार को जान से मरवा दूंगा, तुम मुझे जानते नहीं हो.
महोदय मैंने पहले भी इस प्रकार की शिकायत की थी पर आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गयी. इस पूरे घोटाले में शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारी भी शामिल हैं इसलिए ये कुछ भी कर सकते हैं, पहले भी कई आर०टी०आई० कार्यकर्ताओं को मारा गया है. मैंने तुरंत इसकी शिकायत एसएसपी, डीआईजी, आईजी जोन वाराणसी व पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश को उनके मोबाइल पर मैसेज भेजकर किया, पर कोई कार्यवाही नहीं हुई.
प्रार्थना
अत: श्रीमान जी से विन्रम प्रार्थना है कि तुरंत आवश्यक कार्यवाही करते हुए मेरे व मेरे परिवार क जान-माल की सुरक्षा करने की कृपा करें.
दिनांक-19.07.13
अनिल कुमार मौर्या.
anil mourya
एस. 8/45 पुरानी चुंगी ,शिवपुर, वाराणसी.-221003
मो० न0 -9125040585
[email protected]





