Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

क्या दाऊद के साथ सलमान खान के संबंध हैं‍?

फिल्म इंडस्ट्री में यह चर्चाएं लंबे समय से होती रही हैं कि सलमान खान के संबंध आतंकी सरगना दाऊद इब्राहिम से है। इस शुक्रवार रिलीज हुई फिल्म 'डीडे' इसी थ्योरी पर मोहर लगाती है। अभी तक इस बारे में सलमान की ओर से कोई भी खंडन या प्रतिक्रिया नहीं आयी है। निखिल आडवानी निर्देशित फिल्म 'डीडे' इस शुक्रवार रिलीज हुई। यह फिल्म भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी दाऊद इब्राहिम को पाकिस्तान से कराची लाने की कहानी है। फिल्म में दाउद इब्राहिम की भूमिका को ऋषि कपूर ने निभाया है।

फिल्म इंडस्ट्री में यह चर्चाएं लंबे समय से होती रही हैं कि सलमान खान के संबंध आतंकी सरगना दाऊद इब्राहिम से है। इस शुक्रवार रिलीज हुई फिल्म 'डीडे' इसी थ्योरी पर मोहर लगाती है। अभी तक इस बारे में सलमान की ओर से कोई भी खंडन या प्रतिक्रिया नहीं आयी है। निखिल आडवानी निर्देशित फिल्म 'डीडे' इस शुक्रवार रिलीज हुई। यह फिल्म भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी दाऊद इब्राहिम को पाकिस्तान से कराची लाने की कहानी है। फिल्म में दाउद इब्राहिम की भूमिका को ऋषि कपूर ने निभाया है।

फिल्‍म के क्लाइमेक्स सीन के कुछ डायलॉग विवाद को जन्म दे सकते हैं। इन संवादों में सलमान खान के रिश्ते दाउद इब्राहिम से साबित करने की कोशिश की गयी है। एक सीन में जब दाउद इब्राहिम को पाक से खींचकर भारत ले आया जाता है तो दाऊद भारतीय खुफिया एजेंसी के अधिकारियों को चेतता हुए कुछ संवाद कहता है।

"दाऊद कहता है कि तुम लोग मेरा क्या बिगाड़ पाओगे। ज्यादा से ज्यादा मेरे ऊपर मुकदमा चलेगा। मैं जेल भेज दिया जाऊंगा। लेकिन मैं जो कराची या दुबई में बैठकर करता हूं वहीं काम आर्थर रोड जेल या तिहाड़ से बैठकर करूंगा। मुंबई तो मैं पहले भी आना चाहता था। मुंबई मेरी माशूका है। मैं उससे दूर कैसे रह सकता हूं। मेरे यहां भी संबंध हैं। मेरे अपने यहां हैं। मैं चाहूंगा तो बॉलीवुड चला जाऊंगा। वहां अपने सलमान भाई हैं।"

फिल्म में जिस अंदाज से दाऊद इब्राहिम से सलमान खान के साथ संबंध होने की बात कहलायी गयी है वह चीज विवादों को जन्‍म दे सकती है। हालांकि इस बारे में अभी भी सलमान खान की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है।

मीडिया, खासकर टीवी मीडिया जिस तरह से किसी भी संवेदनशील मुद्दे पर मीडिया ट्रायल करता है इस फिल्म में दाउद इब्राहिम के मुंह से उस प्रवृ‌त्ति पर भी कमेंट किया गया है। दाऊद कहता है "मेरी गिरफ्तारी के बाद मीडिया में बहस होनी शुरू हो जाएगी।

बड़े-बड़े एक्सपर्ट बैठकर टेलीविजन पर तय करने लगेंगे कि मेरे साथ क्या व्यवहार किया जाए। बरखा दत्त, राजदीप सरदेसाई और जाने कितने ही पत्रकार मेरे में बारे गला फाड़ना शुरू कर देंगे। लेकिन कुछ दिन के बाद सब भूल जाएंगे। फिर सब वैसा का वैसा।"

साभार- अमर उजाला

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...