Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

यूपी में जंगलराज : सहारनपुर में पत्रकार को पीट-पीट कर अधमरा करने के बाद सड़क पर फेंक कर भागे

सहारनपुर। तरुणमित्र हिन्दी दैनिक लखनऊ के जिला प्रतिनिधि मो. फारुक को होण्डा सिटी कर सवार कुछ लोग घर के पास से अगवा कर ले गए और शकलापुरी के जंगल में ले जाकर रिवाल्वर की नोक पर जान से मारने धमकी देते हुए लाठी, डंडों से मारपीट कर घायल लहूलुहान कर दिया। घटना के पीछे हमलारोपियों की काली करतूतों की  खबर अखबार में प्रकाशित करने पर रंजिश रखने का हवाला एफआईआर में दिया गया है। पत्रकार को पीटकर  अधमरा कर हमलावर बाद में लावारिस हालत में सड़क पर डाल गए।

सहारनपुर। तरुणमित्र हिन्दी दैनिक लखनऊ के जिला प्रतिनिधि मो. फारुक को होण्डा सिटी कर सवार कुछ लोग घर के पास से अगवा कर ले गए और शकलापुरी के जंगल में ले जाकर रिवाल्वर की नोक पर जान से मारने धमकी देते हुए लाठी, डंडों से मारपीट कर घायल लहूलुहान कर दिया। घटना के पीछे हमलारोपियों की काली करतूतों की  खबर अखबार में प्रकाशित करने पर रंजिश रखने का हवाला एफआईआर में दिया गया है। पत्रकार को पीटकर  अधमरा कर हमलावर बाद में लावारिस हालत में सड़क पर डाल गए।

एसबीडी में ले जाये जाने पर उसे हॉयर सैंटर रैफर कर दिया गया। पीडि़त की ओर से दो भाईयों समेत तीन को नामजद करते हुए आधा दर्जन अज्ञात के खिलाफ भी थाना सदर बाजार में संगीन धाराओं में मामला दर्ज कराया गया। थाना सदर बाजार क्षेत्र के राम नगर निवासी मौहम्मद फारूख पुत्र जमीर अहमद के मुताबिक वह हिन्दी दैनिक तरुण मित्र अखबार के जिला प्रभारी हैं, जो बुधवार की रात्रि साढ़े 8 बजे जब नमाज पढऩे जा रहा था, तो आरोप है कि एसएएम इंटर कालेज के सामने खड़े कुछ लोगों ने आवाज देकर उसे अपने पास बुलाया और फिर अपनी होण्डा सिटी कार में डालकर उसे बेहट रोड पर स्थित जंगल में ले गए।
फिर गाड़ी से निकाल लाठी, डंडों से पीट कर उसे लहूलुहान कर दिया। इस दौरान तीनों हमलारोपियों के करीब आधा दर्जन अज्ञात साथी भी काले रंग की सैन्ट्रो गाड़ी से वहां पहुंच गए थे। एक ने उसके मुंह में रिवाल्वर की नाल डाल दी और फिर उनके खिलाफ खबरें प्रकाशित करने पर उसे अंजाम भुगतने की धमकी दी गई। साथ ही उसे पत्रकारिता भुला देने को भी धमकाया गया और पीट कर अधमरा करने के पश्चात हमलारोपी उसे कार में डाल जनकनगर में सड़क किनारे फेंक गए।

कुछ लोगों ने घायल हालत में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसके परिजन भी पहुंच गए थे। सूचना मिलने पर थाना सदर बाजार पुलिस ने भी घटना की जानकारी ली। मौ. फारूख की ओर से थाना सदर बाजार में हमलारोपी राजू गौरव उर्फ प्रवीन कपूर पुत्र प्रीतम कपूर निवासी कीशनपुरा तथा नूरबस्ती के दो भाईयों मौ. अली, हैदर पुत्रगण जहांगीर को नामजद करते हुए उनके 5-6 अज्ञात साथियों के खिलाफ भी अपहरण, जानलेवा हमले व धमकी की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई। हालत गंभीर देखते हुए पत्रकार को हॉयर सैंटर रैफर कर दिए जाने पर परिजन जौलीग्रांट लेते गए। मामले में धारा 147, 364, 307, 427, 506 के तहत तीन हमलावरों की नामजदगी कराई गई है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...