झारखंड से प्रसारित कशिश न्यूज चैनल में व्यापक बदलाव करते हुये गंगेश गुंजन को न्यूज हेड के पद से हटा दिया गया है. वहीं बिहार देख रहे कौशलेंद्र प्रियदर्शी को भी प्रबंधन ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है जबकि एसके राजीव को प्रमोट कर पटना का ब्यूरो चीफ बनाया गया है. चंदन झा को स्टेट हेड की जिम्मेदारी दी गई है. एसके राजीव पहले से ही कशिश में बतौर बरिष्ठ संवाददाता कार्य कर रहे थे जबकि चंदन झा आर्यन न्यूज से यहां पहुंचे हैं.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रांची से कृष्ण बिहारी मिश्र, प्रशांत कुमार, नेहा पांडेय की भी कशिश प्रबंधन ने छुट्टी कर दी है. निकाले गये इन लोगों का अगला ठिकाना कहाँ होगा, इसकी फिलहाल जानकारी नहीं है. बताया जा रहा है कि चैनल के गिरते टीआरपी के काऱण तीन साल बाद प्रबंधन ने यह कार्रवाई की है. एसके राजीव ने इससे पहले ईटीवी और हमार टीवी में अपनी सेवायें दी हैं जबकि चंदन झा सहारा और साधना से जुङे रहे हैं. चंदन की पकड़ बिहार में सत्ता के गलियारों के साथ अफसरशाही में मानी जाती है. राजीव अपनी बेहतर स्क्रिप्ट राइटिंग के लिये जाने जाते हैं. आने वाले दिनों में कशिश से और भी लोगों के निकाले जाने की संभावना है. वर्तमान घटनाक्रम से कर्मचारी सकते में हैं.





