Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

पत्रकार विजय प्रताप की पत्नी को नौकरी का मामला विधानसभा में उठायेंगे : अनुग्रह नारायण सिंह

: प्रख्यात पत्रकार विजय प्रताप सिंह की तीसरी पुण्यतिथि पर श्रंद्धाजलि देने पहुंचे मीडिया कर्मी, राजनैतिक पार्टी व सामाजिक आन्दोलन के वरिष्ठ नेता : इलाहाबाद। जाने-माने पत्रकार विजय प्रताप सिंह की तीसरी पुण्यतिथि पर शनिवार को सुभाष चौराहा सिविल लाइंस में ‘नवजनवादी पत्रकार मंच’ द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिले भर से मीडियाकर्मियों के अलावा सामाजिक आन्दोलन से जुड़े कई वरिष्ठ नेताओं ने विजय प्रताप को श्रद्धांजलि दी।

: प्रख्यात पत्रकार विजय प्रताप सिंह की तीसरी पुण्यतिथि पर श्रंद्धाजलि देने पहुंचे मीडिया कर्मी, राजनैतिक पार्टी व सामाजिक आन्दोलन के वरिष्ठ नेता : इलाहाबाद। जाने-माने पत्रकार विजय प्रताप सिंह की तीसरी पुण्यतिथि पर शनिवार को सुभाष चौराहा सिविल लाइंस में ‘नवजनवादी पत्रकार मंच’ द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिले भर से मीडियाकर्मियों के अलावा सामाजिक आन्दोलन से जुड़े कई वरिष्ठ नेताओं ने विजय प्रताप को श्रद्धांजलि दी।

बता दें कि इसी जुलाई महीने में तीन साल पहले 20 तारीख को विजय हम सभी को अलविदा कह गए। 12 जुलाई 2010 को उ0प्र0 के पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री नंदगोपाल गुप्ता ‘नंदी’ पर हुए रिमोट बम से हमले में विजय प्रताप घायल हुए थे और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी थी।

शहर उत्तरी के विधायक अनुग्रहण नारायण सिंह ने विजय प्रताप की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर कहा कि बेबाक, साहसी और लीक से हटकर चलने वाले विजय प्रताप सिंह के जाने की कमी हर किसी को अभी तक महसूस हो रही है। श्री सिंह ने कहा कि वह पत्रकार विजय की पत्नी को सरकारी नौकरी के लिये वर्तमान सरकार से मांग करेंगे तथा इस मामले को विधान सभा में भी उठायेंगे। उन्होने विजय की बेबाक पत्राकारिता व जबरदस्त लेखनी को याद किया ।

एक वाकये के साथ उनकी बेबाक लेखनी को याद करते हुए अनुग्रह ने कहा कि नये यमुना पुल के दो पाए डैमेज होने की खबर कवर करने वह स्वयं विजय प्रताप सिंह के साथ पुल पर गये थे। यह खबर इंडियन एक्सप्रेस में छपने के बाद तत्कालीन सड़क एवं भूतल परिवहन मंत्री भुवन चंद खंडूरी को संसद में सफाई देनी पड़ी और पुल निर्माता हुंडई कंपनी का प्रोजेक्ट डायरेक्टर तिलमिला गया था। रोजी-रोटी बचाओ मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अन्नू सिंह ने कहा कि विजय की लेखनी की धार को जिन्दा रखना वर्तमान समय की जरूरत है। प्रत्येक संवेदनशील पत्रकार को विजय के नवजनवादी पत्रकारिता के मिशन को आगे बढ़ाना चाहिये।

विजय को वरिष्ठ पत्रकार गिरीश पांडेय, काशी जायसवाल, राजीव चन्देल, केके पान्डेय, शशिकांत सिंह, संतोष सिंह, विकास गुप्ता, नागेन्द्र, वालिया, परवेज, राघवेंद्र सिंह, वलीवुल्ला इंजीनियर, नरेंद्र तिवारी के अलावा फोटोग्राफर एसोसिएशन के अध्यक्ष हेमन्त चौधरी, एएफपी के फोटोग्राफर संजय कनौजिया, वरिष्ठ फोटोग्राफर गगन जैन, भीम सिंह यादव, अनुज खन्ना, शाहआलम, प्रभात, रोहित शर्मा, वृजेंद्र कुशवाहा, सत्यम श्रीवास्तव ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं सामाजिक संगठनों में कामरेड विश्वभंर, परवेज रिजवी, औरंगजेब अहमद, वीरेंद्र सोनकर, अखिलेश सिंह, रमाकांत यादव, ठा0 अजय सिंह, सफाई कर्मचारी नेता मुन्ना जी, राजेश सिंह, व राममूरत चमड़िया ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

‘यादों में विजय प्रताप’ के तहत मीडिया की भाषा के साथ मीडिया के जन सरोकार पर 28 जुलाई को निराला सभागार में विमर्श-व्याख्यान होगा, जिसमें वरिष्ठ पत्रकार अनिल चमड़िया मुख्य वक्ता होंगे तथा देश के कई जाने-माने पत्रकार-साहित्यकार हिस्सा लेंगे।

संयोजक

राजीव चन्देल

नव-जनवादी पत्रकार मंच, उ0प्र0

कार्यालय

कचेहरी रोड

एसएसपी कार्यालय के सामने

इलाहाबाद 

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...