Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

कुमार गंधर्व के साथ तानपुरे पर संगत करते संपादकाचार्य राहुल बारपुते

कभी मैं रंगकर्मी था। अभिनय, नाट्य-लेखन, निर्देशन, अन्य संयोजन। इस कारण जब सरबुलंद संपादक राहुल बारपुते के बारे में जाना कि वे रंगमंच पर भी सक्रिय थे, मुझे निजी तौर पर बहुत ख़ुशी हुई। उनकी रुचियाँ इतनी विविध और व्यापक थीं कि इस मामले में शायद ही कोई उनके समकक्ष रखा जा सके। देवास में कुमार गंधर्व निवास में दीवार पर एक तसवीर मिली, जिसमें कुमारजी के साथ संपादकाचार्य राहुल बारपुते तानपुरे पर संगत करते दिखाई दिए (देखिए तसवीर, राहुल बारपुते जी ठीक दाएं हैं )।

यह तसवीर काठमांडू की है। Kalapini Komkali ने बताया कि राहुलजी ने पेरिस में भी कुमारजी के साथ संगत की थी। दरअसल, कुमार गंधर्व और राहुल बारपुते में घनिष्ठ मित्रता थी। अक्सर वे कुछ रोज के लिए इंदौर से देवास आ जाते थे। कुमार जी के कमरे में उनके पलंग के सामने अपना बिस्तर लगवाते। वजह? रात दोनों की जब भी आँख खुल जाय, शाम की बहस वहीं से फिर शुरू कर सकें जहाँ छूटी थी!

और आजकल के संपादक? कोई मेरी तरह निर्गुण सुनता-सुनवाता है और फेसबुक पर दिलबस्तगी में लगा रहता है; कोई 'गंभीर' टिप्पणियां लिखकर 'विचारक' कहाने की महत्त्वाकांक्षा पाले नजर आता है! मैं तो सेवानिवृति का सौभाग्य मिलते ही फिर से थियेटर की ओर मुंह करने की सोचता हूँ! इंदौर यात्रा की यही प्रेरणा है। आगे खुदा जाने!

वरिष्ठ पत्रकार ओम थानवी के फेसबुक वॉल से साभार.

इन्हें भी पढ़ें…

तीन संपादक और इंदौर की चाय

जब ओम थानवी, हरिवंश, राहुल देव पहुंचे अमर गायक कुमार गंधर्व के घर 'भानुकुल'

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...