इंदौर : दैनिक दबंग दुनिया के सीएमडी किशोर वाधवानी ने पिछले साल तुगलकी निर्णय लेते जमीन घोटालों के विशेषज्ञ रिपोर्टर प्रदीप जोशी और व्यापार प्रतिनिधि बसंत पाल को तीन महीने का अग्रिम देकर इस्तीफा लिखवा लिया था। उन्हें यह कहा गया था कि आपको काम नहीं आता। कुछ दिन पहले वाधवानी ने जोशी और पाल की मिन्नतें कर मोटे वेतन पर उन्हें वापस संस्थान में बुला लिया।
सिटी चीफ विनोद शर्मा जमीन की शिकायतों के बाद वाधवानी ने जोशी का हाथ थामा है। बताया जाता है कि रिपोर्टर वैभव शर्मा को भी वाधवानी ने दबंग से दरकिनार कर दिया है।





