होशंगाबाद से एक बुरी खबर है. कल सुबह एक दैनिक अखबार के युवा पत्रकार पवन नाथूराम पालीवाल का इलाज के दौरान अस्पताल में निधन हो गया। पत्रकार पवन एक युवा पत्रकार साथी थे जिनके अकास्मिक निधन पर पत्रकार जगत में शोक का माहौल रहा। पत्रकार पवन की अंतिम यात्रा में होशंगाबाद के सभी पत्रकार मौजूद रहे। पत्रकार पवन पालीवाल को सभी पत्रकारों ने श्रद्धांजलि दी।
एमपी हलचल के लिए संजय दुबे की रिपोर्ट.





