दैनिक जागरण, नोएडा से डीएनई रवि बुले ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां सेंट्रल डेस्क पर कार्यरत थे. रवि ने अपनी नई पारी अमर उजाला, नोएडा से शुरू की है. उन्हें यहां एनई बनाया गया है. रवि की अमर उजाला के साथ यह दूसरी पारी है. दो साल पहले से अमर उजाला से ही दैनिक जागरण गए थे.
दैनिक जागरण, इलाहाबाद से सिटी डेस्क इंचार्ज अंबिका बाजपेयी का तबादला लखनऊ के लिए कर दिया गया है. वे लखनऊ में चुनाव डेस्क पर अपनी सेवाएं देंगे. अंबिका काफी समय से यहां कार्यरत थे. हालांकि इस तबादले के पीछे भी आंतरिक राजनीतिक को कारण बताया जा रहा है.
दैनिक भास्कर, जमशेदपुर से खबर है कि पोम्पा सेन ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर रिपोर्टर थीं. फिलहाल वे नोटिस पीरियड पर चल रही हैं. बताया जा रहा है कि पोम्पा की शादी होने वाली हैं, जिसके चलते उन्होंने इस्तीफा दे दिया है.





