बंसल न्यूज से तीन और लोगों ने इस्तीफा दे दिया है. इनमें से दो अहमदाबाद से हाल ही में चालू हुए नेशनल न्यूज चैनल 'जानो दुनिया' में गए हैं जबकि एक ने गोयल ग्रुप के आईबीसी को ज्वाइन किया है.. इस्तीफा देने वालों में पीसीआर के अरूण जिन्होने आईबीसी के साथ नई पारी शुरू की है.
इसके साथ ही पीसीआर के ही दीपेश और वीडियो एडिटर अवनीश इन दोनों ने 'जानो दुनिया' के साथ नई पारी शुरू की है. बंसल न्यूज को पिछले 4 महीनों से सबसे ज्यादा झटका जानो दुनिया और आईबीसी ने दिया है. चार महीनों में करीब दो दर्जन लोग बंसल न्यूज छोड़कर 'जानो दुनिया' जा चुके हैं जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग बंसल न्यूज को अलविदा कहकर आईबीसी का दामन थाम चुके हैं. फिलहाल ये सिलसिला थमता नहीं दिख रहा.





