दैनिक जागरण, गोरखपुर से सूचना है कि सिद्धार्थनगर में कुछ महीने पहले तैनात किए गए सीनियर सब एडिटर त्रिलोकी पांडेय की विदाई हो गई है. बताया जाता है कि ये पिछले कुछ दिनों से इनपुट हेड संजय मिश्रा की नजरों में खटक रहे थे. त्रिलोकी पर पहले आफिस आने पर रोक लगाई गई फिर लखनऊ शिकायत कर तलब करवा लिया. लखनऊ पेशी में त्रिलोकी को खरी खोटी सुनाकर बाहर का रास्ता दिखा दिया गया.
ज्ञात हो कि कुछ रोज पहले सिटी चीफ की कुर्सी देने का वादा करके बुलाये गए जीतेन्द्र पाण्डेय ने संजय मिश्र से त्रस्त होकर टाटा कर दिया. जग्नैन सिंह नीटू नाम के सब एडीटर को निकाल दिया गया. वजह बने संजय, क्योंकि उन्हें नीटू पसंद नहीं था. गोरखपुर यूनिट का फिर वही हाल होने जा रहा है जो दो साल पहले हुआ था. तबके संपादक शैलेन्द्र मणि त्रिपाठी को जिस चांडाल चौकड़ी ने खा लिया था, वही मण्डली अब उमेश शुक्ल को गिरफ्त में लिए है.
शुक्ल जी की जरूरतों को संजय और उनके कारकून समय से पूरा कर रहे हैं और जो चाह रहे हैं करवा ले रहे हैं. कई लोग तो संजय के बारे में फील्ड में सभी को सुनियोजित तरीके से बता रहे हैं कि सिर्फ छह महीने के अन्दर संजय यूनिट के संपादक बन जायेंगे.
एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.





