Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

जौनपुर में पत्रकारों से बदतमीजी करने वाले बीडीओ ने खेद जताया

 दु‌र्व्यवहार के विरोध में पत्रकारों ने दिया धरना :  केराकत (जौनपुर): तहसील के दो पत्रकारों के साथ स्थानीय खंड विकास अधिकारी द्वारा किए गए दु‌र्व्यवहार के विरोध में तहसील के पत्रकारों ने शुक्रवार को एसडीएम कार्यालय के समक्ष धरना देकर ज्ञापन सौंपा। पत्रकार दिलीप कुमार विश्वकर्मा व योगेंद्र यादव के साथ खंड विकास अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने उस समय दु‌र्व्यवहार किया जब दोनों समाचार संकलन करने ब्लाक मुख्यालय गए हुए थे। पत्रकारों के साथ हुए दु‌र्व्यवहार को लेकर तहसील के पत्रकारों ने अब्दुल हक अंसारी की अध्यक्षता में धरना देकर एक ज्ञापन एसडीएम ऋतु सुहास को सौंपकर खंड विकास अधिकारी के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की।

तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नम:नाथ शर्मा, दिनेश कुमार शुक्ल, महेंद्र शंकर पांडेय, लाल बहादुर शुक्ल, हीरेंद्र यादव आदि अधिवक्ताओं ने धरने में शामिल होकर विचार व्यक्त किया, साथ ही न्यायिक कार्य से विरत रहने का भी निर्णय लिया। इस मौके पर मोहर्रम अली, नरायन सेठ राही, रामनाथ यादव, प्रदीप सिंह, राम जन्म पटेल, विनय सिंह, अच्छेलाल यादव एवं राजेंद्र विश्वकर्मा आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। संचालन मिश्रीलाल सोनकर व संजय दूबे ने किया। धरनोपरांत पत्रकारों ने एसडीएम ऋतु सुहास को ज्ञापन सौंपा तो उन्होंने व सीओ मायाराम वर्मा ने पत्रकारों के समक्ष बीडीओ वीरेंद्र कुमार को बुलाकर वार्ता किया। बीडीओ ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए खेद जताया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...