न्यूज 24 विदिशा (मध्य प्रदेश) के रिपोर्टर नरेन्द्र विश्वकर्मा के पिताजी श्री माधवप्रसाद विश्वकर्मा का स्वर्गवास दिनांक 16/12/2011 को हो गया था, जिनकी अंतिम यात्रा उनके पैतृक निवास शमशाबाद में निकाली गई। इनकी अंतिम यात्रा में नगर के गणमान्य नागरिक एवं समस्त पत्रकार साथी शामिल हुए। पत्रकार नरेन्द्र विश्वकर्मा को उनके साथियों ने सांत्वना दी एवं साथ ही इस विषम परिस्थिति में ईश्वर से उनको शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।





