Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

शिविर में सैकड़ों पत्रकारों के लर्निंग लाइसेंस बने और वाहन प्रदूषण की जांच हुई

दिल्ली जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन और इंद्रप्रस्थ प्रेस क्लब आफ इंडिया द्वारा आईपी डिपो स्थित परिवहन कार्यालय में वाहन प्रदूषण की जांच और ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए एक शिविर लगाया गया. ड्राइविंग लाइसेंस कैंप का उद्घघाटन दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती शीला दीक्षित ने किया. इस अवसर पर दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष डा. योगानन्द शास्त्री और दिल्ली के परिवहन मंत्री श्री रमाकांत गोस्वामी भी उपस्थित थे. शिविर में 250 से अधिक पत्रकारों के लर्निग लाइसेंस बनाए गए और 150 वाहनों की प्रदूषण की जांच की गई.

दिल्ली जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन और इंद्रप्रस्थ प्रेस क्लब आफ इंडिया द्वारा आईपी डिपो स्थित परिवहन कार्यालय में वाहन प्रदूषण की जांच और ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए एक शिविर लगाया गया. ड्राइविंग लाइसेंस कैंप का उद्घघाटन दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती शीला दीक्षित ने किया. इस अवसर पर दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष डा. योगानन्द शास्त्री और दिल्ली के परिवहन मंत्री श्री रमाकांत गोस्वामी भी उपस्थित थे. शिविर में 250 से अधिक पत्रकारों के लर्निग लाइसेंस बनाए गए और 150 वाहनों की प्रदूषण की जांच की गई.

दिल्ली जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज वर्मा ने बताया कि दिल्ली में युवा पत्रकारों का एक बड़ा तबका है जो रोजगार की तलाश में दूसरे राज्यों से यहां आए हैं. ऐसे में उनके लिए ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना एक मुश्किल भरा और भागदौड़ वाला काम होता है. इसी के मद्देनजर यह शिविर लगाया गया. इंद्रप्रस्थ प्रेस क्लब के अध्यक्ष नरेंद्र भंडारी के मुताबिक दिल्ली के परिवहन विभाग के सहयोग से पत्रकारों के लिए एक ही छत के नीचें लाइसेंस बनाने की सभी सुविधाएं मुहैया कराई गईं और उन्हें हाथों हाथ लर्निंग लाइसेंस दे दिया गया. परिवहन विभाग द्वारा लगाए गए इस शिविर में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने तथा जानकारी के लिए भारी संख्या में पत्रकारों ने हिस्सा लिया.

शिविर में आने वाले लोगों को परिवहन कार्यालय के कर्मचारियों और दिल्ली जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन व इंद्रप्रस्थ प्रेस क्लब की टीम ने लाइसेंस बनवाने के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी उपलब्ध कराई. शिविर में लाइसेंस संबंधित लोगों को फार्म दिए गए तथा समस्त कागजात की जांच के बाद लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया को पूरा कराया गया. कैंप में पहुंचे पत्रकारों को जानकारी उपलब्ध कराई गई तथा लोगों ने प्रक्रिया पूरी करने के बाद लाइसेंस बनवाए. कैंप में करीब 250 से अधिक पत्रकारों का लाइसेंस बनाए गए, जिसमें महिलाएं और युवतियां भी शामिल रही. इस अवसर पर इद्रप्रस्थ क्लब के संरक्षक श्री मनोज मिश्रा, अध्यक्ष श्री नरेन्द्र भंडारी, सचिव श्रीमती अंजली भाटिया और दिल्ली जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज वर्मा और महासचिव अनिल पांडेय के अलावा नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्ट्स के पूर्व कोषाध्यक्ष मनोहर सिंह भी मौजूद थे.

प्रेस विज्ञप्ति

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...