Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

पंचकूला में करोड़ों के प्लाट मुख्यमंत्री हुडडा के चहेतों को मिट्टी के भाव, इनेलो ने कहा लुटा देंगे हरियाणा को

चंडीगढ़ : इनेलो ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर अपने चहेतों व करीबी लोगों को पंचकूला में औद्योगिक प्लॉट दिए जाने की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सत्ता से जाते-जाते अपने करीबी लोगों को मालामाल करने व चहेतों को प्लॉटों की रेवडिय़ां बांटने में लगे हुए हैं।

चंडीगढ़ : इनेलो ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर अपने चहेतों व करीबी लोगों को पंचकूला में औद्योगिक प्लॉट दिए जाने की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सत्ता से जाते-जाते अपने करीबी लोगों को मालामाल करने व चहेतों को प्लॉटों की रेवडिय़ां बांटने में लगे हुए हैं।

इनेलो के प्रदेश संगठन सचिव व कलायत के विधायक रामपाल माजरा ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा इसी महीने 2 जुलाई को पंचकूला में अलॉट किए गए औद्योगिक प्लॉटों को पाने वालों की सूची जारी करते हुए कहा कि प्लॉट पाने वालों में मुख्यमंत्री के ओएसडी, मुख्यमंत्री के सचिव, हरियाणा के अतिरिक्त महाधिवक्ता, वरिष्ठ अतिरिक्त महाधिवक्ता, एक पूर्व कांग्रेस विधायक का बेटा, मुख्यमंत्री के समधि के करीबी लोग और एक विश्वविद्यालय के कुलपति के पारिवारिक सदस्य भी शामिल हैं।

श्री माजरा ने कहा कि हुड्डा द्वारा इन प्रभावशाली लोगों को ये औद्योगिक प्लॉट कौडिय़ों के भाव दिए गए हैं और जिसके बाजार मूल्य और अलॉटमेंट मूल्य में करोड़ों रुपए का अंतर है जिससे मु यमंत्री ने अपने चहेतों को करोड़ों का फायदा पहुंचाया है। पत्रकार स मेलन में इनेलो के राष्ट्रीय महासचिव आरएस चौधरी, कालका के विधायक प्रदीप चौधरी, प्रदेश महासचिव अशोक शेरवाल, पूर्व डीजीपी एमएस मलिक व पार्टी के मीडिया प्रभारी राम सिंह बराड़ भी मौजूद थे।

श्री माजरा ने कहा कि मुख्यमंत्री जो कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (हुडा) के चेयरमैन भी हैं, की मंजूरी के बाद 2 जुलाई को पंचकूला में 14 औद्योगिक प्लॉट अलॉट किए गए। उन्होंने कहा कि प्लॉट पाने वालों में मुख्यमंत्री के ओएसडी बीआर बेरी की पुत्रवधू श्रीमती मोना बेरी, मुख्यमंत्री के सचिव सिंह राम का बेटा प्रदीप कुमार, थानेसर के पूर्व कांगे्रस विधायक रमेश गुप्ता के बेटे अमन गुप्ता, हरियाणा के वरिष्ठ अतिरिक्त महाधिवक्ता एवं मुख्यमंत्री के बेहद करीबी नरेंद्र हुड्डा की पत्नी नंदिता हुड्डा व हरियाणा के अतिरिक्त महाधिवक्ता प्रभजीत सिंह की पत्नी श्रीमती मनजोत कौर भी शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के बेहद करीबी व हरियाणा के सीनियर डिप्टी एडवोकेट जनरल एवं रोहतक निवासी सुनील कत्याल के पारिवारिक सदस्य डागर कत्याल, मुख्यमंत्री के करीबी संजीव भारद्वाज के बेटे सिद्धार्थ भारद्वाज, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल डीडीएस संधू के पारिवारिक सदस्य कंवरप्रीत सिंह संधू, मुख्यमंत्री के समधी एवं पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल के रिश्तेदार लेफ्टिनेंट कर्नल ओपी दहिया और मुख्यमंत्री के बेहद करीबी परिवार की सदस्य सेक्टर-28 निवासी श्रीमती रेणू हुड्डा भी शामिल हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री के एक अन्य करीबी मित्र जो पीजीआई से रिटायरमेंट लेकर आजकल प्राइवेट प्रेक्टिस करते हैं, डॉ. गणेश दत्त भी प्लॉट पाने वालों में शामिल हैं।
श्री माजरा ने कहा कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से जो कुल 14 प्लॉट अलॉट किए गए हैं उनमें बाकी तीन प्लॉट भी पाने वालों में मुख्यमंत्री के करीबी लोग शामिल हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के ओएसडी बीआर बेरी न सिर्फ रिटायरमेंट के बाद भी अपने पद पर जमे हुए हैं बल्कि उनकी पुत्रवधू को औद्योगिक प्लॉट भी दे दिया गया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के वरिष्ठ अतिरिक्त महाधिवक्ता नरेंद्र हुड्डा की पत्नी पंचकूला के साथ लगते मोरनी रोड पर स्थित शानदार होटल गोल्डन ट्यूलिप की भी मालिक बताई जाती हैं और यह परिवार भी मुख्यमंत्री के बेहद करीबी लोगों में है। श्री माजरा ने मुख्यमंत्री द्वारा अपने चहेतों को की गई औद्योगिक प्लॉटों की बंदरबांट की तीखी आलोचना करते हुए यह अलॉटमेंट तुरंत रद्द किए जाने की मांग की।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...