तहसीन मुनव्वर ने 'लोक स्वामी' मैग्जीन के 'देख तमाशा' कालम में इस बार राजशेखर व्यास का कार्टून बनवाया है और उनकी शख्सियत के बारे में बयान किया है. दूरदर्शन के अफसर राजशेखर व्यास को क्रांतिकारी अधिकारी कहा जाता है. इन्होंने आजादी की लड़ाई के योद्धाओं पर काफी काम किया है.
(कालम पढ़ने के लिए उपरोक्त पन्ने पर क्लिक कर दें )
राजशेखर दूरदर्शन में एडीजी के पद पर कार्यरत हैं. इन्होंने सिर्फ भगत सिंह पर ही 39 किताबें लिखी हैं और कुल सात वृत्त चित्र भी बनाए हैं. भगत सिंह के अलावा 45 अन्य क्रांतिकारियों को भी वृत्तचित्रों में उतारा है. कुल वृत्तचित्रों यानि डाक्युमेंट्रीज की बात करें तो लगभग 200 इनके खाते में दर्ज हैं. इनके चार हजार से अधिक लेख देश विदेश की पत्र पत्रिकाओं में छपे हैं. -यशवंत, एडिटर, भड़ास4मीडिया







