टाइम्स ग्रुप के साथ पिछले 9 साल से जुड़े सत्यम जोशी ने बेनेट कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड को गुडबाय बोल दिया है. वे नवभारत टाइम्स, सांध्य टाइम्स और इकोनामिक टाइम्स हिंदी के दिल्ली एडिशन के मार्केटिंग के रूप में पिछले छह साल से काम देख रहे थे. उनका पद डिप्टी चीफ मैनेजर (ब्रांड) का था.
सत्यम रेडियो मिर्ची के लिए भी काम कर चुके हैं और 'नान ट्रेडीशन रेवेन्यू स्ट्रीम' को स्थापित करने वालों में से एक रहे हैं. सत्यम का सेल्स और मार्केटिंग के फील्ड में 13 वर्षों का अनुभव है. वे आईसीआईसीआई बैंक, बांबे डाइंग के साथ भी काम कर चुके हैं.
आवाजाही, इस्तीफा, ज्वायनिंग की सूचनाएं भड़ास तक [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.





