Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

तेलंगाना के बाद कई और राज्यों के लिए बढ़ेगा दबाव

तेलंगाना के गठन का रास्ता साफ होने लगा, तो देश के कई हिस्सों में नए राज्यों के लिए दबाव बढ़ने जा रहा है। खासतौर पर गोरखालैंड की मांग कर रहे नेताओं ने अपनी सक्रियता दिखानी शुरू कर दी है। पश्चिम बंगाल के दार्जीलिंग में अलग गोरखालैंड बनाने की मांग सालों से चली आ रही है। गोरखा जनमुक्ति मोर्चा लंबे समय से इसके लिए आंदोलनरत रहा है। तेलंगाना के मुद्दे से उत्साहित होकर जीएमएम ने सोमवार से गोरखालैंड की मांग के लिए 72 घंटे के बंद का आयोजन भी कर डाला। इसी तरह से असम के उत्तरी हिस्सों के कई जिलों को मिलाकर पृथक बोडोलैंड बनाने की मांग हो रही है। दरअसल, इस इलाके में बोडो आदिवासियों का बाहुल्य है।

ये लोग लंबे समय से अपने लिए अलग राज्य की मांग करते आए हैं। इस मुद्दे पर कई बार हिंसक आंदोलन भी हो चुके हैं। महाराष्ट्र में विदर्भ राज्य की मांग लंबे समय से लंबित है। नागपुर के आसपास के इलाके अपने लिए विदर्भ राज्य चाहते हैं। लेकिन, राज्य के विभाजन के खिलाफ शिवसेना, कांग्रेस व एनसीपी का नेतृत्व है। ऐसे में, विदर्भ की मांग को ज्यादा गति नहीं मिल पाई। लेकिन, सामाजिक आर्थिक जानकारों का मानना है कि विदर्भ राज्य की मांग कई कारणों से एकदम उचित मानी जा सकती है। रालोद के प्रमुख अजित सिंह छोटे राज्यों के प्रबल समर्थक हैं। उन्होंने यूपीए की बैठक में कल तेलंगाना के फैसले को एकदम जायज ठहराया था। वे तो कहते हैं कि छोटे राज्यों के गठन से विकास की नई संभावनाएं बनेंगी। अजित सिंह, विदर्भ की मांग को भी एकदम जायज मानते हैं। वे उत्तर प्रदेश के और विभाजन के प्रबल पैरवीकार हैं। उनकी पार्टी पश्चिमी उत्तर प्रदेश को हरित प्रदेश के नाम से नए राज्य का दर्जा दिलाने के लिए आंदोलनरत भी है। अजित सिंह, तेलंगाना के गठन के फैसले को बहुत शुभ बता रहे हैं।

लेखक वीरेंद्र सेंगर डीएलए (दिल्ली) के संपादक हैं। इनसे संपर्क [email protected] के जरिए किया जा सकता है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...