प्रिय यशवंत जी, झारखण्ड की राजधानी रांची के एक पत्रकार संतोष दीपक गंभीर बीमारी के कारण रांची के सेवा सदन में भर्ती है अनुरोध है कि गरीब पत्रकार के सहायता के लिए आप भी सहयोग करें, आप भी पत्रकार हैं और मैं रांची से ढाई सौ किलोमीटर दूर गिरिडीह में रहता हूँ. रांची जाने पर मुझे संतोष से मुलाकात होती है. आज वह बीमार है. मुझे लगा कि आपका सहयोग मिलने पर शायद संतोष के परिवार को सहायता मिल जाए. अनुरोध है कि आप अपनी सोशल नेटवर्किंग साईट भड़ास फॉर मीडिया में प्रकाशित करने की कृपा करे. बाकि बातें नीचे लिख दिया हूं.
झारखण्ड रांची के एक नेकदिल और बेहतरीन पत्रकार संतोष दीपक पिछले 15 दिनों से गंभीर रूप से बीमार हैं. उनको रांची के सेवा सदन अस्पताल मे भर्ती कराया गया है. फिलहाल किसी भी तरह की सरकारी सहायता नही मिली है. आप सभी से गुज़ारिश है की उनकी मदद के लिए सहृदयता से आगे आए ताकि उनकी जान बचाई जा सके. पत्रकार संतोष दीपक इस वक़्त रांची के सेवा सदन के आईसीयू में जिंदगी और मौत से जूझ रहे है. उनको किसी भी प्रकार की मदद के लिए आशुतोष श्रीवास्तव गिरिडीह मो 9470149440 या 9955773386 से संपर्क कर सकते है.
संतोष दीपक का मोबाईल नंबर 9934365947 है जिस पर आप संतोष दीपक के परिवारवालों से सीधे बात कर सकते हैं. आर्थिक सहायता के लिए संतोष दीपक के घर वालो का एकांउट नंबर है. मनीषा कुमारी 490110110004355 बैंक ऑफ़ इंडिया रातू ब्रांच रातू रोड रांची है. संतोष रांची एक्सप्रेस व दैनिक भास्कर समेत कई अखबारों में काम कर चुके हैं. हाल तक संतोष दैनिक भास्कर के एक नियमित कॉलम हुल्गुलान में स्वत्रंत लेख लिखा करते थे. संतोष जी अपने घर के एक मात्र कमाऊ सदस्य हैं और इनके परिवार में कमाने वाला कोई नहीं. इनकी दो अविवाहित बहन हैं और एक बीमार माँ जिनका एक ही सहारा संतोष है. इनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है और इसलिए तमाम पत्रकार बन्धुओं व समाजसेवियो से गुजारिश है कि इस पत्रकार की सहायता करने में अपना जो भी योगदान हो सके, कृपया करें.
आशुतोष श्रीवास्तव द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.





