स्वतंत्र भारत, लखनऊ के वरिष्ठ वरिष्ठ पत्रकार चंद्र किशोर शर्मा के पिताजी का सोमवार की दोपहर को निधन हो गया. वे कुछ समय से बीमार चल रहे थे. उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को भैंसाकुंड घाट पर सुबह दस बजे किया जाएगा. चंद्र किशोर के पिता के निधन की खबर सुनकर तमाम पत्रकार, बुद्धिजीवी एवं उनके जानने वाले लोग उनके डालीगंज स्थित आवास पर पहुंचे तथा सांत्वना दी.





