दैनिक जागरण में कई लोगों को इधर-उधर किए जाने की सूचना है. चंड़ीगढ़ से चंद्रशेखर यायावर को लुधियाना भेजा गया है. वे समाचार संपादक के पद पर कार्य करेंगे. लुधियाना के न्यूज एडिटर विजय गुप्ता जालंधर भेजे गए हैं. जालंधर से शाहिद रजा के नोएडा तबादला के बाद एनई का पद खाली पड़ा था.
'गवर्नेंस नाऊ' हिंदी मैग्जीन के साथ दीपक रस्तोगी जुड़ गए हैं. दीपक जनसत्ता, ज़ी न्यूज़, राजस्थान पत्रिका, अमर उजाला, नई दुनिया जैसे अखबारों-चैनलों में कार्य कर चुके हैं.
न्यूज एक्सप्रेस से खबर है कि भवानी सिंह राठौर की एचआर हेड के रूप में नोएडा आफिस में वापसी हो रही है. बताया जाता है कि वे जल्द ही अपनी कमान संभाल लेंगे.
एमच1 और टीवी100 से इस्तीफा देकर तीन लोग समाचार प्लस चैनल पहुंच गए हैं. एमएच1 से इस्तीफा देने वाले का नाम है विनय पांडेय. इन्होंने असिस्टेंट प्रोड्यूसर के रूप में समाचार प्लस के साथ नई पारी की शुरुआत की है. विनय बाराबंकी के रहने वाले हैं. उधर, टीवी100 से इस्तीफा देकर आसिफ और दिव्या तिवारी ने समाचार प्लस चैनल ज्वाइन कर लिया है.





